उत्तराखंड के इस एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, चलाया सर्च अभियान

ख़बर शेयर करें -

देश के अलग-अलग राज्यों में स्कूलों और अस्पतालों को धमकी भरे ई-मेल के बाद अब उत्तराखंड को भी ऐसा ही ई-मेल मिला है। जिसमें पंतनगर एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई है। इससे भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) में  हड़कंप मचा हुआ है। एयरपोर्ट की सुरक्षा सख्त करते हुए बम निरोधक दस्ता बुलाकर सर्च अभियान चलाया गया। जिसमें कोई अवांछनीय वस्तु नहीं मिलने पर अधिकारियों ने चैन की सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक को और अधिक सुरक्षित एवं पर्यटक-अनुकूल बनाने के लिए प्रतिबद्ध जिला प्रशासन, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

हवाई सेवा प्रदाता सरकारी कंपनी एलायंस एयर के पास बीती 11 अप्रैल को एक धमकी भरा ईमेल आया था, जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। कंपनी प्रबंधन ने सोमवार की शाम एएआई के मुख्यालय सहित पंतनगर एयरपोर्ट के डायरेक्टर सुमित सक्सेना को ईमेल फारवर्ड कर मामले से अवगत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में बाइक और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, राह से गुजर रहे एसपी सिटी ने तत्परता दिखा घायल को भेजा अस्पताल

जिसके बाद तत्काल सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट कर पुलिस प्रशासन और बम निरोधक दस्ते को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने एयरपोर्ट परिसर व टर्मिनल बिल्डिंग सहित रन वे और आवासीय परिसर की सघन तलाशी ली। लगभग तीन घंटे चली इस कार्रवाई में दस्ते को एयरपोर्ट में कोई अवांछनीय वस्तु नहीं मिली। जिसके बाद अधिकारियों ने चैन की सांस ली। लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए त्रिस्तरीय चेकिंग (मुख्य प्रवेश द्वार, टर्मिनल बिल्डिंग प्रवेश द्वार और बोर्डिंग के समय स्क्रीनिंग) सहित लगेज जांच को बढ़ा दिया गया है।

Ad_RCHMCT