दुःखद- अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा कैंटर, चालक की मौत

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा-भवाली मार्ग में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां देर रात अनियंत्रित कैंटर खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने चालक को खाई से रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। 

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: एनटीए ने रद्द की 3 मई को आयोजित NEET (UG) 2026 की परीक्षा, जल्द घोषित होंगी नई तारीखें।

जानकारी के मुताबिक गरुड़ बागेश्वर निवासी 45 वर्षीय अशोक कुमार हल्द्वानी से बागेश्वर कैंटर में निर्माण सामग्री लेकर जा रहा था। भवाली चौराहे से एक किमी आगे अल्मोड़ा हाइवे पर कैंटर अनियंत्रित होकर 60 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। पास से गुजर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: आबकारी विभाग का तड़के बड़ा एक्शन, घेराबंदी कर 3 तस्कर गिरफ्तार, 360 पाउच कच्ची शराब बरामद

पुलिस ने चालक को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा। जहां डॉ. ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही चालक को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया था। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौपा जाएगा।

Ad_RCHMCT