दुःखद- अनियंत्रित कार खाई में गिरने से एक की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में दर्दनाक हादसा हुआ है। पिथौरागढ़ जिले के जौलजीबी-मुनस्यारी मोटर मार्ग पर  एक कार अनियंत्रित होकर गोरी नदी में गिर गई। इस घटना में एक शव बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा: सीएम धामी; हरिद्वार में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वें निर्वाण दिवस में हुए शामिल

जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम एक कार जौलजीबी से मुनस्यारी की ओर जा रही थी। बरम के पास करीब 200 मीटर की दूरी पर कार अचानक अनियंत्रित हो गई और गोरी नदी में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल-2026: सीएम धामी ने लखपति दीदियों को किया सम्मानित; देहरादून के आईटी पार्क में खुलेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र

देर रात तक चले इस रेस्क्यू अभियान के दौरान एक शव को नदी से निकाल लिया गया है। स्थानीय अधिकारियों द्वारा मृतक की पहचान और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे की जानकारी और बचाव प्रयासों की विस्तृत जानकारी अभी प्राप्त की जानी बाकी है।

Ad_RCHMCT