उत्तराखंडः उपनल कर्मचारियों का दुर्घटना बीमा को बढ़ाकर 1.5 लाख  करने की घोषणा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल के 21वें स्थापना दिवस के मौके पर पूर्व सैनिकों और उपनल कार्मिकों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

उन्होंने उपनल के वेलफेयर फंड के माध्यम से प्रदेश के सभी 13 जनपदों में सैनिक कल्याण कार्यों के लिए विकास योजनाओं को लागू करने की घोषणा की। इसके साथ ही उपनल कर्मचारी की आकस्मिक मृत्यु होने पर दी जाने वाली तात्कालिक राशि को 1 लाख से बढ़ाकर 1.5 लाख रुपये करने और मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये की राशि दान देने का ऐलान किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

मंत्री जोशी ने कहा कि उपनल की स्थापना का उद्देश्य पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों को रोजगार उपलब्ध कराना था, और यह उद्देश्य पूरी तरह से सफल हो रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक उपनल के माध्यम से लगभग 24,746 बेरोजगारों को रोजगार प्रदान किया गया है और इस साल 2,500 पूर्व सैनिकों को विभिन्न राज्यों में नियुक्ति मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

जोशी ने कहा कि उपनल के कार्यों में राज्य सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा और जल्द ही देहरादून के गुनियालगांव में उपनल का नया कार्यालय बनेगा, जिससे सैनिकों और उनके परिवारों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो संदेश के माध्यम से उपनल की टीम को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि जल्द ही विदेशों में भी उपनल के माध्यम से नौकरियों के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले उपनल कार्मिकों को सम्मानित किया गया, जिसमें डीजीएम मेजर (सेनि) हिमांशु रौतेला, सूबेदार मेजर राजेंद्र प्रसाद और हवलदार सुभाष चंद्र सहित अन्य कार्मिकों को उनके योगदान के लिए प्रशंसा पत्र दिया गया।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण सचिव दीपेन्द्र कुमार चौधरी, उपनल चेयरमैन मेजर जनरल (सेनि) सम्मी सभरवाल, उपनल के प्रबंध निदेशक बिग्रेडियर जेएनएस बिष्ट और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT