प्रधानमंत्री मोदी ने चारधाम यात्रियों को दी शुभकामनाएं, अपनाएं पांच संकल्प।

ख़बर शेयर करें -


चारधाम यात्रा पर संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के शुभारंभ पर तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड को सनातन संस्कृति का उत्सव बताया और आदि शंकराचार्य, रामानुजाचार्य की यात्राओं का उल्लेख किया। यात्रियों से डिजिटल उपवास रखकर प्रकृति का आनंद लेने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के युवाओं के लिए जापान में नौकरी के बड़े अवसर: दून पहुंचे जापानी प्रतिनिधिमंडल ने परखी भाषा और स्किल; 'सीएम कौशल उन्नयन योजना' की जमकर तारीफ


विकास की प्रगति
पीएम ने विकसित भारत में उत्तराखंड की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। पिछले वर्षों के विकास कार्यों से यात्रा सुगम-सुरक्षित हुई है। पर्यटन, आध्यात्मिकता और आर्थिक प्रगति में उत्तराखंड नए कीर्तिमान रच रहा।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार बनेगा विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी: महाकुंभ-2027 से पहले ₹235 करोड़ की 4 बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास; सीएम धामी बोले- भव्य और सुरक्षित होगा कुंभ


पांच संकल्प
• स्वच्छता: धामों की सफाई, नदियों का संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त यात्रा।
• पर्यावरण: ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे प्रयासों से प्रकृति संरक्षण।
• सेवा-एकता: रोज सेवा कार्य, सहयात्रियों की मदद, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ भावना।
• वोकल फॉर लोकल: कुल खर्च का 5% स्थानीय उत्पादों पर।
• अनुशासन: यात्रा नियमों का पालन, आयोजकों को असुविधा न हो।

Ad_RCHMCT