भीषण गर्मी के चलते नैनीताल जिले में बदला स्कूल टाइम

ख़बर शेयर करें -

भीषण गर्मी को देखते हुए नैनीताल जिले में स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल के आदेश के अनुसार हल्द्वानी, रामनगर और कोटाबाग (पर्वतीय क्षेत्रों को छोड़कर) के सभी विद्यालयों में अब 15 मई 2026 तक नई समय सारिणी लागू रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पारंपरिक आभूषणों को मिलेगी 'लोकल टू ग्लोबल' पहचान: देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

जारी आदेश के मुताबिक छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों का संचालन सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया जाएगा, जबकि प्रार्थना सभा सुबह 6:45 बजे आयोजित होगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार का कड़ा प्रहार: देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई; प्रदेश में अब तक 20 मदरसों का संचालन बंद

शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे नई समय सारिणी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, ताकि गर्मी के प्रभाव से बच्चों को सुरक्षित रखा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों को भेजी ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन; बोले—'आधार न बनने पर अकाउंट बेस्ड पेमेंट से मिले लाभ'
Ad_RCHMCT