बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, वैदिक मंत्रों व जागरों से गूंजा आस्था केंद्र।

ख़बर शेयर करें -



कपाट उद्घाटन
भगवान बद्रीनाथ के कपाट प्रातः 6:15 बजे विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। 15 हजार तीर्थयात्रियों ने भगवान बद्रीविशाल व अखंड ज्योति के दर्शन किए। माणा-बामणी महिलाओं के पारंपरिक जागर व झुमैलो नृत्य ने धाम को लोक संस्कृति से सराबोर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार


मुख्यमंत्री की पूजा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली महाभिषेक पूजा की। लक्ष्मी, गणेश मंदिर व आदि शंकराचार्य गद्दी पर पूजा अर्चना की। यात्रियों का स्वागत कर व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। भंडारे का शुभारंभ कर प्रसाद ग्रहण किया।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, उत्तराखंड में सहकारिता विकास पर हुई विस्तृत चर्चा


यात्रा व्यवस्था
चारधाम यात्रा को सुरक्षित-सुगम बनाने हेतु व्यापक इंतजाम। हरित व स्वच्छ यात्रा के लिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश। जिलाधिकारी गौरव कुमार, एसएसपी सुरजीत सिंह पंवार, बीकेटीसी सीईओ विशाल मिश्रा सहित रावल व धर्माधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

Ad_RCHMCT