चंबा क्षेत्र के नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को धैर्य की प्रार्थना की।
घायलों को त्वरित उपचार का निर्देश देते हुए जिला प्रशासन को राहत कार्यों में कोई कमी न रखने को कहा। अधिकारियों को स्थिति पर नजर बनाए रखने के आदेश दिए। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।




