थारी के जंगलों में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1500 किलो लाहन नष्ट

ख़बर शेयर करें -

जिला आबकारी अधिकारी मीनाक्षी टम्टा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के अनुपालन में गुरुवार को रामनगर क्षेत्र के आबकारी विभाग की टीम द्वारा थारी के जंगलों में अवैध कच्ची शराब की भट्ठियां लगाने की शिकायत पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान अवैध शराब की भट्ठियां तोड़ी गई और मौके पर लगभग 1500 किलो ग्राम लाहन और एक रबर ट्यूब में लगभग 32 लीटर शराब बरामद हुई टीम में आबकारी निरीक्षक उमेद पाल, अल्का, हेमंत गोस्वामी सहित अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  'युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी ताकत': नई दिल्ली में ‘NeST Fest-2026’ में बोले सीएम धामी; पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा—'उत्तराखंड आपका अपना घर है'
Ad_RCHMCT