उत्तराखंड:-(बड़ी खबर) यहाँ सड़क हादसे के बाद वाहन मे फंसा ड्राइवर,SDRF टीम ने कटर से वाहन को काटकर ड्राइवर को सकुशल निकाला बाहर

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश में मुनिकीरेती के पास देर रात हुआ सड़क हादसा, SDRF ने किया वाहन चालक को सकुशल रेस्क्यू।

मंगलवार को देर रात्रि लगभग 01:30 बजे को पुलिस चौकी ढालवाला से सूचना प्राप्त हुई कि कैलाश गेट पी.डब्ल्यू.डी. तिराहे के पास एक टैंकर (HR38B 7766) दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें चालक वाहन के अंदर फंसा हुआ है।

उक्त सूचना पर हेड कांस्टेबल दरमान सिंह के हमराह एसडीआरएफ टीम ढालवाला से मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए तुरंत रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  जनसमस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी: मुख्य सेवक सदन में बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा देखा गया कि ड्राइवर वाहन के अंदर बुरी तरह से फंसा हुआ है व वाहन से तेल टपक रहा है जिससे कि आग लगने की संभावना बनी हुई थी। टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कटर के माध्यम से सावधानीपूर्वक वाहन को काटकर ड्राइवर को सकुशल बाहर निकाला गया एवं एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल हेतु भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  आयुर्वेद दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना; प्रदेशवासियों के आरोग्य और खुशहाली की कामना

वाहन चालक द्वारा बताया गया कि वाहन के ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ, जिस स्थिति में वाहन चालक फंसा हुआ था उस स्थिति में अगर समय रहते एसडीआरएफ टीम नहीं पहुंचती तो चालक की जान भी जा सकती थी, जिंदगी की उम्मीद खो बैठे चालक को सकुशल बचाए जाने पर चालक द्वारा एसडीआरएफ टीम का धन्यवाद प्रकट किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी, 15 दिनों में प्रदेशभर की जलापूर्ति योजनाओं के भौतिक सत्यापन के निर्देश

घायल का विवरण:-
ताहिर खान पुत्र मुख्तियार खान, 48 वर्ष, निवासी ग्राम रामपुर नवादिया पोस्ट ऑफिस खुदागंज जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश।

एसडीआरएफ टीम का विवरण:-

  1. हेड कांस्टेबल दरमान सिंह
  2. अर्जुन सिंह ,
  3. मातबर सिंह,
  4. सुरेंद्र कुमार
  5. पंकज बिष्ट
  6. मनमोहन सिंह
  7. अनूप रावत
  8. अमित कुमार
Ad_RCHMCT