उत्तराखंडः युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, जताई जा रही ये आशंका

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के बहादराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। नहर पटरी पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। 

यह भी पढ़ें 👉  योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे वास्तविक लाभ का भी करें आंकलन: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा में दिए कड़े निर्देश

शव मिलने की सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटनास्थल पर हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल भी पहुंचे और पुलिस टीम को दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘वन्यजीव सप्ताह-2026’ का शुभारंभ: वन्यजीव संघर्ष में साहस दिखाने वाले 18 लोगों को ₹51-51 हजार देने की घोषणा

प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस ने इसे लेकर सभी पहलुओं पर गहराई से जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर साक्ष्य एकत्र कर रही है। पुलिस इस जघन्य अपराध के पीछे के कारणों और अपराधियों का पता लगाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

Ad_RCHMCT