काठगोदाम-नैनीताल और रामनगर फोरलेन परियोजनाओं पर जल्द हो कामः आयुक्त

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। कैम्प कार्यालय में आयोजित बैठक में कुमाऊं मंडल के आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने लोक निर्माण विभाग (लो.नि.वि.) और राष्ट्रीय उच्च मार्ग (एन.एच.) द्वारा 5 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किए जा रहे विकास कार्यों की गहरी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा कार्यों को प्राथमिकता देते हुए तय समय में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सरकार सड़क दुर्घटनाओं को पूरी तरह से रोकने और कम करने के लिए रोड सेफ्टी के तहत अधिक से अधिक धनराशि जारी कर रही है। इस उद्देश्य से जनपद स्तर पर सड़क सुरक्षा समितियां सभी सड़क मार्गों का नियमित निरीक्षण करें और दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित करके उन्हें सुरक्षित बनाने के लिए रोड सेफ्टी कार्यों को प्राथमिकता दें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सड़क क्रांति को बड़ी रफ्तार: दिल्ली में नितिन गडकरी और सीएम धामी की बैठक में ₹7,000 करोड़ की परियोजनाओं पर सहमति

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि कुमाऊं मंडल के उन स्थानों पर, जहां गरारी और ट्राली के माध्यम से आवागमन हो रहा है, झूलापुल निर्माण के प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजे जाएं। साथ ही, पुराने पैदल और मोटर पुलों की तत्काल जांच कर उनकी मरम्मत या नए पुलों के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किए जाएं।

आयुक्त ने कहा कि जिन परियोजनाओं के लिए शासन से धनराशि अवमुक्त हो चुकी है, उन पर शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने वन विभाग से स्वीकृति प्राप्त किए बिना कोई भी परियोजना प्रस्तावित नहीं करने का निर्देश दिया। साथ ही, वन भूमि से संबंधित लंबित परियोजनाओं का शीघ्र निस्तारण करने के लिए समन्वय का आदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत को 'मॉडल जनपद' बनाना मेरा संकल्प, मिली ₹123.79 करोड़ की सौगात; सीएम धामी ने किया 'जिम कॉर्बेट ट्रेल' का उद्घाटन

बैठक में मुख्य अभियंता लो.नि.वि. अल्मोड़ा ने बताया कि कुमाऊं मंडल में कुल 56 कार्य चल रहे हैं, जिनमें से 11 कार्य पूरे हो चुके हैं, 19 कार्य प्रगति पर हैं, और 7 कार्य वन भूमि विवाद के कारण रुके हुए हैं। इसके अतिरिक्त, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत जिलों में सड़कों के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने जानकारी दी कि भारत-नेपाल सीमा पर छाड़छम में निर्माणाधीन मोटर पुल का कार्य पूरा हो चुका है और टनकपुर-जौलजीवी मार्ग पर निर्माणाधीन पुल का कार्य तेजी से चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. सरस्वती कोहली को प्रदान किया गया पांचवां 'मथुरादत्त मठपाल स्मृति सम्मान', उत्तराखंडी लोकभाषाओं के संरक्षण पर हुआ मंथन

मुख्य अभियंता लो.नि.वि. हल्द्वानी ने बताया कि नैनीताल और उधमसिंह नगर जिलों में 5 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 22 कार्य चल रहे हैं। इनमें कैंची धाम मंदिर सौंदर्यीकरण, भवाली बाईपास, और काठगोदाम से हैड़ाखान तक सुरक्षा कार्य प्रमुख हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि काठगोदाम-नैनीताल और रामनगर फोरलेन परियोजनाओं के सर्वे कार्य पूरे हो चुके हैं और शीघ्र ही इन पर काम शुरू किया जाएगा।

बैठक में मुख्य अभियंता लो.नि.वि. प्रहलाद सिंह बृजवाल, राजेन्द्र सयाना, अधीक्षण अभियंता एनएच अनिल कुमार पांगती, मनोहर धर्मशक्तू समेत कई अन्य अभियंता उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT