उत्तराखंड मौसम: इन जिलों में अगले तीन दिन भारी बारिश, रेड अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इससे बचाव और सतर्कता को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 29 जून से 1 जुलाई तक देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के कुछ इलाकों में तेज और अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के भी कई हिस्सों में भारी बारिश के कई दौर पड़ने की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

मौसम विभाग ने जनता से कहा है कि इस दौरान जलभराव, भूस्खलन और नदी-नालों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो सकती है। लोगों को दिन-रात सतर्क रहने और नदी-नालों के किनारे जाने से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से भी परहेज करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों को भी सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। जनता से सहयोग और सतर्कता बरतने की अपील की गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Ad_RCHMCT