Uttrakhand crime-भाई की पत्नी को कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट 

ख़बर शेयर करें -

महिला पर जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतारने वाले हत्यारोपी को थाना गैरसैंण पुलिस ने 02 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेजा।

दिनांक 20/21.04.24 की रात्रि को कुमारी मनीषा निवासी हरासरी मेहलचौरी द्वारा थाना गैरसैण पर आकर तहरीर दी गयी की विनोद सिंह पुत्र कलम सिंह निवासी हरसारी मेहलचौरी थाना गैरसैण द्वारा उनकी माता के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना गैरसैंण में तत्काल मु0अ0सं0- 09/24, धारा 307 भादवि पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर संभावित स्थानों पर अभियुक्त की तलाश प्रारम्भ की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

गम्भीर रूप से घायल महिला की मृत्यु के पश्चात पंजीकृत अभियोग में धारा- 302 भादवि की बढ़ोत्तरी कर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को कब्जे में लिया गया। गठित पुलिस टीम के अथक प्रयासों तथा सुरागरसी पतारसी के फलस्वरूप अभियोग पंजीकृत होने के मात्र 02 घंटे के भीतर ही अभियुक्त विनोद सिंह को थाना क्षेत्रान्तर्गत से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

अभियुक्त उपरोक्त को रविवार को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया है।

UttarakhandPolice chamoliplice

Ad_RCHMCT