लोकसभा चुनाव- दून जिले के इतने प्रतिशत मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व में लिया हिस्सा

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार  लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 जनपद देहरादून अन्तर्गत कुल मतदाता 1556910 है, जिनमें पुरूष मतदाता 809169, महिला मतदाता 747665, ट्रांस्जैंडर मतदाता 76 है। जनपद में कुल 868254 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जनपद में पुरूष मतदाताओं द्वारा 55.33 प्रतिशत् जबकि महिला मतदाताओं 56.24 प्रतिशत मतदान किया, वंही ट्रांस्जेण्डर मतदाताओं ने 23.68 प्रतिशत् मतदान किया। 

विधानसभा चकराता (अजजा), में कुल मतदान 51.50 प्रतिशत् रहा, जिनमें  पुरूष  54.70 प्रतिशत् तथा महिला 47.69 प्रतिशत् मतदान किया। 

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

विधानसभा विकासनगर में  कुल मतदान 64.70 प्रतिशत रहा, जिनमें पुरूष  65.04 प्रतिशत् तथा महिला  64.34 प्रतिशत् व ट्रांस्जैण्डर 22.22  प्रतिशत् मतदान किया। 

विधानसभा  सहसपुर में  कुल मतदान 63.56 प्रतिशत् रहा, जिनमें पुरूष 63.08 प्रतिशत् तथा  महिला 64.07 प्रतिशत् व ट्रांस्जैण्डर  8.33 प्रतिशत् मतदान किया। 

विधानसभा रायपुर में कुल मतदान 54.99 प्रतिशत् रहा जिनमें पुरूष  53.85 प्रतिशत्, महिला 56.23 प्रतिशत् मतदान किया।  

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

विधानसभा राजपुर रोड (अजा) में कुल मतदान  50.54 प्रतिशत रहा, जिनमें पुरूष  51.28 प्रतिशत्, तथा महिला 49.74 प्रतिशत्, व ट्रांस्जैण्डर 38.46 प्रतिशत् मतदान किया। 

विधानसभा देहरादून कैन्टोमेंट में कुल मतदान 51.73  प्रतिशत् रहा, जिनमें पुरूष 51.12 प्रतिशत् तथा महिला 52.40 प्रतिशत्  मतदान किया। 

विधानसभा मसूरी में कुल मतदान  54.8 प्रतिशत रहा, जिनमें पुरूष 53.70 तथा महिला 54.48 प्रतिशत्, व ट्रांस्टजैण्डर 36.36 प्रतिशत् मतदान किया। 

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

विधानसभा धर्मपुर में कुल मतदान 51.81 प्रतिशत् मतदान रहा, जिनमें पुरूष 50.82 प्रतिशत् तथा महिला 52.93 प्रतिशत् एवं ट्रांस्जैण्डर 33.33 प्रतिशत् मतदान किया। 

विधानसभा डोईवाला में कुल मतदान 60.52 प्र्रतशत् रहा, जिनमें पुरूष 59.33 प्रतिशत् तथा महिला 61.75 प्रतिशत् व ट्रांस्जैण्डर 25 प्रतिशत् मतदान किया। 

विधानसभा ऋषिकेश में कुल मतदान 53.08 प्रतिशत् रहा, जिनमें पुरूष 51.79 प्रतिशत् तथा महिला  54.46 प्र्रतिशत् एवं ट्रांस्जैण्डर 50 प्रतिशत् मतदान किया।

Ad_RCHMCT