उत्तरकाशी नगाण: सीएम धामी ने श्रीमद्भागवत कथा में भाग लिया, बारात घर निर्माण का आश्वासन।

ख़बर शेयर करें -



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तहसील भटकोट के नगाण गांव में भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान की पत्नी स्वर्गीय उमा के वार्षिक श्राद्ध पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भाग लिया। उन्होंने कथा श्रवण कर प्रदेश की समृद्धि की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर : सावधान! आयुर्वेद के नाम पर चल रहा था 'बड़ा खेल', प्रशासन की रेड में खुली बड़ी साजिश, आरोपी गिरफ्तार!


धार्मिक व विकास चर्चा
मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के नेतृत्व में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर व राम मंदिर निर्माण का उल्लेख कर सनातन धर्म के स्वर्णिम युग का जिक्र किया। भागवत कथा को बुद्धि जगाने वाला बताया। चारधाम पुनर्निर्माण व देवभूमि की महत्ता पर जोर। ग्राम प्रधान की मांग पर बारात घर निर्माण का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का नैनीताल आगमन, कुमाऊं आयुक्त और एसएसपी ने किया भव्य स्वागत।


उपस्थित नेता
कैबिनेट मंत्री खजान दास, पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक दुर्गेश्वर लाल, सुरेश चौहान, डीएम प्रशांत आर्य, एसपी कमलेश उपाध्याय सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर: चैती मेला परिसर में ₹1.46 करोड़ की लागत से बनेंगे दो हाईटेक सुलभ शौचालय, महापौर दीपक बाली ने किया शिलान्यास

Ad_RCHMCT