खोदाई में  टला हादसा, जेसीबी से गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बड़ा हादसा टल गया। जेसीबी से नाले की सफाई के दौरान राजधानी दून के पित्थुवाला क्षेत्र में 63 मिलीमीटर की पीएनजी पाइपलाइन फट गई, जिससे गैस रिसाव होने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस और गेल के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और सेफ्टी वॉल्व बंद कर स्थिति को नियंत्रित किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाइपलाइन को सुरक्षित रूप से ठीक किया जा सका। गेल अधिकारियों ने इस मामले में जेसीबी चालक के खिलाफ तहरीर भी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: आबकारी विभाग का तड़के बड़ा एक्शन, घेराबंदी कर 3 तस्कर गिरफ्तार, 360 पाउच कच्ची शराब बरामद

कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर एमएस बांके बिहारी फिलिंग स्टेशन के पास हुई। गैस रिसाव के दौरान पुलिस फोर्स भी मौके पर तैनात किया गया ताकि अफरा-तफरी न फैले। घटना के समय करीब 20 मिनट तक गैस रिसाव जारी रहा, लेकिन किसी प्रकार की चिंगारी नहीं उठी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: तीन साल से सूखे सदियों पुराने धारे में जगेगी जीवन की आस, 'सारा' योजना से किया जाएगा इसे पुनर्जीवित

गेल के जीएम अंबुज गौतम ने कहा कि यह हादसा बिना अनुमति के खोदाई करने के कारण हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी निर्माण या खोदाई कार्य से पहले आसपास पाइपलाइन की स्थिति का ध्यान अवश्य रखा जाए।

Ad_RCHMCT