रामनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का त्योहार, नमाज के बाद मांगी गई अमन की दुआएं

ख़बर शेयर करें -

रामनगर में शांतिपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद उल अजहा का त्योहार रामनगर। रामनगर के शहरी व ग्रामीण इलाकों में ईद उल अज़हा (बकरीद) का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मोके पर ईदगाह में सुबह साढ़े 7 बजे शहर इमाम गुलाम मुस्तफा नईमी ने नमाज अता करायी। नमाज के बाद आसमान की ओर अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर हजारों नमाज़ियों ने मुल्क में अमन व चैन व कौम की तरक्की के लिये दुआएं मांगी। इससे पूर्व सुबह 7 बजे मोहल्ला खताड़ी स्थित बड़ी मस्जिद के इमाम मुफ्ती अकील अहमद ने नमाज अता करायी। इसके अलावा नगर व ग्रामीण क्षेत्रो की मस्जिदों में भी ईद उल ज़ह की नमाज अता की गयी फिर सभी नमाज़ियों ने कब्रिस्तान जाकर दुनिया से रुखसत हो चुके अपनो की मगफिरत (मोक्ष) के लिये दुआये मांगी व कुर्बानी करनी शुरू की। इस मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाल सुशील कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिसबल मौजूद रहे रहा तथा पुलिस की मोबाइल टीमें मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रो में गश्त करती रहीं। नगर पालिका के द्वारा चेयरमैन हाजी मो अकरम व ईओ आलोक उनियाल के दिशा निर्देशन में साफ-सफाई की चाक चौबंद व्यवस्था की गयी तथा एसडीएम गोपाल सिंह चौहान भी मुस्तेद रहे।
ईदगाह में जामा मस्जिद प्रबंधक शकील खान, ईदगाह कमेटी प्रबन्धंक बाबर खान, पालिकाध्यक्ष हाजी मो अकरम सहित बड़ी संख्या में नमाजी मौजूद रहे।
फ़ोटो-

Ad_RCHMCT