रामनगर: कोतवाली क्षेत्र के चिल्किया में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करें -

रामनगर कोतवाली क्षेत्र के चिल्किया गांव से आज एक अत्यंत दुखद घटना सामने आई है, जहां एक 24 वर्षीय विवाहिता ने अपने घर में आत्महत्या कर ली।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका का विवाह लगभग 3 माह पूर्व हुआ था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और संबंधित कमरे को सुरक्षित लॉक कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

Ad_RCHMCT