मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने खाद्यान्न और दैनिक आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता व कीमतों की समीक्षा कर सख्त निगरानी के निर्देश दिए।

ख़बर शेयर करें -



मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में खाद्यान्न एवं दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं को लेकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने आयुक्त खाद्य बी.एल. राणा से प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और कीमतों की स्थिति की जानकारी ली।


मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की उचित दरों पर निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभाग लगातार और नियमित मॉनिटरिंग करे। उन्होंने बाजार में खाद्य सामग्री, डीजल-पेट्रोल, एलपीजी और अन्य जरूरी उपभोक्ता वस्तुओं की उपलब्धता तथा मूल्य स्थिति पर सतत निगरानी रखने को कहा, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें 👉  सालम क्रांति दिवस: राइंका ढेला में याद किए गए 1942 के वीर संग्रामी


उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी और कृत्रिम अभाव पैदा करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके लिए बाजारों, गोदामों और थोक विक्रेताओं की नियमित जांच और निरीक्षण अभियान लगातार चलाए जाने चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकता: सीएम धामी; सचिवालय में ‘सशक्त बहना उत्सव’ के स्टालों से की खरीदारी


मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को राहत देने और बाजार व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने विशेष रूप से चारधाम यात्रा से जुड़े जनपदों में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और मूल्य नियंत्रण पर अतिरिक्त ध्यान देने तथा किसी भी अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती और उच्चीकरण की मांग, भाजपा नेता ने स्वास्थ्य निदेशक से की मुलाकात


इस अवसर पर आयुक्त खाद्य बी.एल. राणा, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर डॉ. एम.एस. विसेन, रीजनल मार्केटिंग ऑफिसर सी.एम. घिल्डियाल और उपायुक्त निधि रावत भी उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT