आईएमपीसीएल मोहान का निजीकरण रद्द करने की मांग: राज्य आंदोलनकारियों ने एसडीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

रामनगर 29 मई 2026
आईएमपीसीएल मोहान फैक्ट्री का निजीकरण निरस्त करने की मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारी ने प्रदर्शन करते हुए नारीवादी की।
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण उपक्रम वाली देश की एकमात्र आयुर्वेदिक एवं यूनानी दवा बनाने वाली आईएमपीसीएल मोहान अल्मोड़ा स्थित कारखाने का निजीकरण कर प्राइवेट कंपनी को कौड़ी के भाव दिए जाने पर राज्य आंदोलनकारियों ने आक्रोश व्यक्त कर एसडीएम कार्यालय के बाहर जबरदस्त नारेबाजी कर भारत सरकार से निजीकरण की प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग करते हुए एसडीएम की अनुपस्थिति में एसडीएम कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी कुंती रत्नाकर के माध्यम से प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा।
राज्य आंदोलनकारी राज्य सेनानी आंदोलनकारी मंच के संयोजक चंद्रशेखर जोशी की अगुवाई में दोपहर एसडीएम कार्यालय के बाहर एकत्र हुए तथा सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण करना बंद करो, आईएमपीसीएल मोहान का निजीकरण रदद करो नारेबाजी करने लगे। एसडीएम कार्यालय के बाहर लोगों को संबोधित करते हुए
राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी ने कहा कि आई एम पीसीएल मोहान सरकार को मुनाफा देने के अलावा हजारों लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार उपलब्ध करा रही है। आई एम पीसीएल मोहान में वर्तमान में 200 से ज्यादा स्थाई कर्मचारी एवं 300 से ज्यादा अस्थाई मजदूर काम कर रहे हैं। इसके अलावा फैक्ट्री से लगे दर्जनों गांव के लोग एवं किसान कंपनी को कच्चा माल सप्लाई करने का काम करते हैं।कारखाने को निजी हाथों में देने के बाद जहां कारखाने में लंबे समय से स्थाई रूप से सेवा दे रहे कर्मचारियों ,अधिकारियों तथा अस्थाई रूप से सेवा दे रहे मजदूरों के रोजगार पर सीधा प्रभाव पड़ेगा वही कारखाने को आपूर्ति करने वाले आस पास केकिसानों के रोजी रोटी के ऊपर भी संकट पैदा होगा।
राज्य आंदोलनकारी पुष्कर दुर्गापाल ने कहा बेरोजगारी के कारण पलायन की मार झेल रहा उत्तराखंड के सैकड़ो गांव पहले ही खाली हो चुके हैं, ऐसे समय में मुनाफा देने वाले भारत सरकार के उपक्रम के निजीकरण कर प्राइवेट हाथों में दिए जाने से उत्तराखंड के लोगों,किसानों के साथ अन्याय होगा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर धार्मिक को संबोधित ज्ञापन में राज्य आंदोलनकारियों ने मांग की है कि व्यापक जनहित ,राष्ट्रहित को देखते हुए इंडियन मेडिसिंस फार्मास्यूटिकल कॉरपोरेशन लिमिटेड मोहान जनपद अल्मोड़ा उत्तराखंड के निजीकरण की प्रक्रिया को तत्काल निरस्त किया जाय। प्रदर्शन करने एवं ज्ञापन देने वालों में राज्य सेनानी मंच के चंद्रशेखर जोशी, प्रभात ध्यानी, अनिल अग्रवाल खुलासा, पुष्कर दुर्गापाल, इंद्र सिंह मनराल, हाफिज सईद अहमद,योगेश सती, रईस अहमद, नईम चौधरी, डॉ निशांत पपनै , इंकलाबी मजदूर केंद्र के रोहित रूहेला, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की तुलसी छिम्बाल, प्रगतिशील छात्र संगठन के रवि सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT