चाय की दुकान में शराब परोस रहे 01 अभियुक्त को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
*श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है, जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप स्मैक/गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
दिनांक 29.05.2026 को *अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री बलवन्त सिंह रावत* के पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया श्री अशोक कुमार* के नेतृत्व में श्री सचेन्द्र सिंह प्रभारी चौकी मासी मय पुलिस टीम द्वारा कैनीखोला, चौखुटिया में चेकिंग के दौरान एक दुकानदार गोपाल सिंह उम्र- 49 वर्ष पुत्र अनोप सिंह निवासी ग्राम- कैनीखोली, पटलगांव चौखुटिया जनपद अल्मोड़ा द्वारा अपनी चाय की दुकान में अवैध रुप से शराब पिलाते व बेचते हुए पाया गया। जिसके कब्जे से 03 हॉफ व 02 क्वाटर सील बन्द, 01 खुला हुआ अंग्रेजी शराब व 02 स्टील के गिलास बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली चौखुटिया में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत की गयी।




