हल्द्वानीः मासूमों से भरी स्कूल बस पलटी, मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बरेली रोड स्थित जयपुर बीसा गांव के पास एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के वक्त बस में करीब 40 बच्चे सवार थे। दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए। चालक और परिचालक को भी गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: 'सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा' अभियान के तहत बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पदमपुर देवलिया के पास चौराहे पर दो स्कूल बसें एक-दूसरे को साइड देने की कोशिश कर रही थीं। इसी दौरान एक बस सड़क के किनारे अधिक चली गई और संतुलन खोकर पलट गई। हादसे के बाद बच्चों में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार से इलाका गूंज उठा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत बस के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा के चलते रामनगर, कासगंज, बरेली सहित कई रूटों की ट्रेनें पुनर्निर्धारित और नियंत्रित

ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी ने जानकारी दी कि घटना के काफी समय बाद तक कोई प्रशासनिक अधिकारी या पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों ने ही राहत-बचाव कार्य किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने स्कूल बस चालकों पर लापरवाही और नशे में वाहन चलाने का आरोप लगाया। ग्राम प्रधान ने बताया कि जिस स्थान पर बस गिरी, वहां एक गहरा नाला है। सौभाग्य से उसमें पानी नहीं था, अन्यथा हादसा और भी भयावह हो सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: भूसे के ढेर से बरामद हुई तस्करी की सागौन लकड़ी, 3 पुराने हिस्ट्रीशीटर वन अपराधी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के अभिभावक स्कूल और अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। बच्चों की हालत जानने के लिए परिजन देर तक अस्पताल में मौजूद रहे। डॉक्टरों के अनुसार अधिकतर बच्चों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं, लेकिन कुछ की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

Ad_RCHMCT