आज दिनांक 23.06.2026 को कॉलर अनिल डेविड GM बेलामुंडे रिवर साइड Resort ने सूचना दी कि उनके रिज़ॉर्ट में काम करने वाला अजय कुमार s/o विजय उर्फ बच्चे राम r/o कनार रानीखेत अल्मोड़ा अपने साथी राजकुमार s/o संजीव कुमार r/o मैनपुरी उ०प्र० के साथ नदी में नहाने गया था. नहाते वक़्त नदी के बहाव में बहने से डूब गया है. उक्त सूचना पर चौकी गर्जिया पुलिस मौके पर रिसोर्ट बेलामुंडे रिवर साइड के पीछे कोसी नदी पर आये। अजय कुमार की तलाश हेतु स्थानीय गोताखोर सोनू कुमार/किशोर पाठक को मौके पर बुलाकर उसकी सहायता से नदी में तलाश की गई, उक्त दोनों की मदद से काफी देर तक खोजबीन करने पर मृतक अजय कुमार के शव को नदी की तलहटी से बरामद किया गया। प्रथम दृष्टया देखने पर उसकी मृत्यु डूबने से हो चुकी प्रतीत हो रही हे। मृत्यु की सही जानकारी /कारवाही हेतु अस्पताल भिजवाया जाया जा रहा हे.




