उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान: पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विदेश मंत्री ने दिया ‘Institutional Performance Award’

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस ने नागरिक सेवाओं और प्रशासनिक दक्षता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वित्तीय वर्ष २०२५-२६ के दौरान पासपोर्ट आवेदनों के पुलिस सत्यापन (Police Verification) में उत्कृष्ट, त्वरित और प्रभावी कार्य निष्पादन के लिए भारत सरकार द्वारा उत्तराखंड पुलिस को “Institutional Performance Award for State Police” से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार देशभर में राज्यों की पुलिस द्वारा पासपोर्ट सत्यापन से जुड़े प्रदर्शन और समयबद्धता के कड़े मूल्यांकन के आधार पर प्रदान किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर मोर्चा संभाल खुलवाया रास्ता

नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय के जवाहरलाल नेहरू भवन में आयोजित एक भव्य राष्ट्रीय समारोह में भारत के माननीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया। उत्तराखंड पुलिस की ओर से अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) प्रशासन, श्री ए. पी. अंशुमान ने यह गौरवशाली पुरस्कार ग्रहण किया। पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि यह राष्ट्रीय सम्मान उत्तराखंड पुलिस द्वारा पासपोर्ट सत्यापन की पूरी प्रक्रिया को समयबद्ध, पारदर्शी, आधुनिक और नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए किए गए निरंतर प्रयासों का प्रतिफल है।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी विधानसभा को ₹17.80 करोड़ की सौगात; सीएम धामी बोले — "बिना रुके, बिना थके हर वादा कर रहे पूरा"

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरी उत्तराखंड पुलिस को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने इसे राज्य सरकार की नीतियों की सफलता बताते हुए कहा कि देवभूमि के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी उत्तराखंड पुलिस नागरिक सेवाओं और सुशासन के क्षेत्र में इसी प्रकार का उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखेगी और देश में राज्य का गौरव बढ़ाती रहेगी।

Ad_RCHMCT