हल्द्वानी-रामनगर हाईवे पर बड़ा हादसा टालने के लिए उतरी ये जांबाज टीम, देख आप भी करेंगे सलाम!

ख़बर शेयर करें -

गजब का जज्बा और समाज और राहगीरो की चिंता में लगी राहुल सिंह दरम्वाल और उनकी टीम , हादसों को दावत दे रहे हाईवे के गड्ढो को जगह-जगह भर कर हादसों को रोकने का प्रयास कर रही टीम ।

समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल ने अपने मित्रों के साथ निकलकर हल्द्वानी -रामनगर हाईवे के गड्ढों को भरने का काम किया उन्होंने बेलगढ़ वन विभाग के बैरियर और मन्दिर के पास अलग अलग जगह पर हाईवे पर गड्ढे भरे और उसके बाद वह कालाढूंगी विधानसभा के गैबूआ क्षेत्र में अपनी टीम के साथ निकल पड़े और वहां भी हाईवे पर हादसों को न्योता दे रहे हाईवे पर गड्ढे भरकर सुरक्षित सफर का संदेश दिया ,

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

टीम के साथ निकल कर राहुल सिंह ने रेता ,सीमेंट ,बजरी के साथ सड़क पर खतरनाक हादसों को दावत दे रहे गड्ढो को भरकर लोगों को सुरक्षित यात्रा के लिए कार्य किया ।

दरम्वाल ने कहा कि लगातार सड़क हादसों में लोग चोटिल हो रहे हैं और लगातार सड़क हादसों के दौरान मौत के आंकड़े भी बढ़ते जा रहे हैं इन्हें रोकने के लिए इस तरह की मुहिम काफी हद तक हादसों की रोकथाम के लिए उपयोगी हो सकती हैं

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

राहुल सिंह दरम्वाल और उनकी टीम लगातार क्षेत्र में सड़कों के लिए कार्य करती दिखाई देती है कभी वह खुद अपनी टीम के साथ सड़क के गड्ढे भरकर सुरक्षित यात्रा का संदेश देते हैं

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

तो कभी वह पीडब्ल्यूडी विभाग और प्रशासन से सड़कों को ठीक करने के लिए प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग से मिलकर सड़कों को ठीक करने का निवेदन करते हुए दिखाई देते हैं ।

इस कार्य के दौरान राहुल सिंह दरम्वाल के साथ करन बिष्ट ,कुलदीप बिष्ट ,सौरभ छिमवाल ,केशव बिष्ट, विशाल रावत ,अभय मेहरा, अनुज अधिकारी के साथ ही अन्य युवा मौजूद रहे ‌।

Ad_RCHMCT