बागेश्वर: समाज कल्याण विभाग और एलिम्को ने 480 लाभार्थियों को बांटे कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण

ख़बर शेयर करें -

दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को वितरित किए गए जीवनोपयोगी सहायक उपकरण

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को अधिक सुगम एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बुधवार को नुमाइश मैदान, बागेश्वर में समाज कल्याण विभाग एवं कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर के सहयोग से कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

शिविर में 480 लाभार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, श्रवण यंत्र (कान की मशीन), बैसाखी, छड़ी, कमर एवं घुटने की बेल्ट, दृष्टि संबंधी चश्मे तथा अन्य जीवनोपयोगी सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त 71 व्यक्तियों के दिव्यांगता प्रमाण-पत्र भी बनाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय, विधायक बागेश्वर पार्वती दास, विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया, जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे, वरिष्ठ नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा, अध्यक्ष अनुश्रवण समिति चम्पा आर्या, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, नैना लोहुमी, दिलीप खेतवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

Ad_RCHMCT