​योग करें, निरोगी रहें! हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में गूंजा योग का मंत्र।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम, DM और SSP की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ भव्य योग शिविर

“स्वस्थ आयु के लिए योग” की थीम पर 350 से अधिक पुलिसकर्मियों, स्थानीय जनता एवं युवाओं ने लिया निरोगी रहने का संकल्प

SSP डॉ० मंजूनाथ टी०सी० बोले–”रोज़ निकालें 30 मिनट, योग को बनाएं जीवन का हिस्सा”

आज,12वें ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर श्री ललित मोहन रयाल, जिलाधिकारी नैनीताल एवं डॉ० मंजूनाथ टी०सी०, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के कुशल निर्देशन व गरिमामयी उपस्थिति में मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में एक भव्य जनपद स्तरीय योग शिविर का आयोजन किया गया।

इस वर्ष योग दिवस की निर्धारित थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” को आत्मसात करते हुए सभी प्रशासन, पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा गणमान्य नागरिकों एवं युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

विशेषज्ञों की देखरेख में हुआ योगाभ्यास व तनाव प्रबंधन शिविर में आयुष विभाग के नोडल अधिकारी डॉ० त्रिलोक बिष्ट एवं मुख्य प्रशिक्षक डॉ० कंचन सूंठा सहित आयुष विभाग की विशेषज्ञ टीम (डॉ० गुंजन, डॉ० मीरा जोशी, डॉ० माया वर्मा, डॉ० प्रीति टोलिया, डॉ० दिवाकर सिंह, डॉ० सुरीती) द्वारा उपस्थित सभी अधिकारी- कर्मचारियों को विभिन्न महत्वपूर्ण आसनों एवं विभिन्न प्राणायाम मुद्राओं का क्रमबद्ध अभ्यास कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस की कार्रवाई: अवैध धारदार हथियार (चापड़) के साथ आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

योग प्रशिक्षकों द्वारा नियमित योग क्रियाओं से होने वाले शारीरिक लाभ, मानसिक शांति, पुलिस सेवा के दौरान तनाव प्रबंधन तथा गंभीर शारीरिक रोगों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं।

एसएसपी नैनीताल का संदेश
“योग करें, निरोगी रहें”
आज 21 जून, 2026 को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। पिछले एक दशक से भी अधिक समय से योग केवल भारत तक सीमित न रहकर वैश्विक स्तर पर एक ‘जीवन शैली’ (Way of Life) के रूप में उभरा है। आज दुनिया के 150 से अधिक देश हमारे इस प्राचीन भारतीय ज्ञान को अपनाकर स्वस्थ जीवन की राह पर आगे बढ़ रहे हैं।
आज की इस भागदौड़ और तनावपूर्ण जिंदगी में, विशेषकर पुलिस बल और समाज के हर नागरिक के लिए, योग मानसिक शांति और शारीरिक दृढ़ता का एक सशक्त माध्यम है। सभी से अपील है कि दैनिक जीवन में कम से कम 30 मिनट योग के लिए अवश्य निकालें। अपनी शारीरिक सुविधानुसार आसन, प्राणायाम और ध्यान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। योग न केवल बीमारियों से दूर रखता है बल्कि हमें मानसिक रूप से भी ऊर्जावान और तनावमुक्त बनाता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेलवे नेटवर्क का होगा कायाकल्प: सीएम धामी से मिले रेलवे बोर्ड के चेयरमैन; ऋषिकेश-कर्णप्रयाग प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने पर जोर

— डॉ० मंजूनाथ टी०सी० (एसएसपी नैनीताल)

सभी प्रतिभागियों में दिखा उत्साह
मुख्य आयोजन स्थल मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में आयोजित योग शिविर में जहाँ 350 से भी अधिक संख्या में पुलिसकर्मियों, स्थानीय जनता तथा युवाओं ने प्रतिभाग कर योग को अपनी दैनिक जीवनशैली में शामिल करने का दृढ़ संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  किसानों की समृद्धि से खिलेगा उत्तराखंड: पीएम किसान निधि की 23वीं किस्त जारी; प्रदेश के 8 लाख किसानों को मिले ₹159 करोड़ से अधिक

इस वृहद योग शिविर में श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक एसपी हल्द्वानी, श्री रेवाधर मठपाल एसपी संचार नैनीताल, श्री ए0पी0 बाजपेयी सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, श्री अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी सीओ हल्द्वानी, श्रीमती निर्मला पंत, जिला क्रीड़ाधिकारी नैनीताल, आयुष विभाग नैनीताल की समस्त डॉक्टर एवं पैरामेडिकल टीम, श्री ज्ञानेंद्र शर्मा निरीक्षक अभिसूचना, श्री विजय सिंह मेहता प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, श्री दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा, श्री जसवीर सिंह चौहान प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम, श्री सुशील जोशी थानाध्यक्ष मुखानी समेत अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मी तथा स्थानीय लोग एवं युवा मौजूद रहे।

इसी क्रम में एसएसपी नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद के समस्त थानों, चौकियों, अग्निशमन इकाई और पुलिस लाइंस में भी विशेष योग सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें थाना प्रभारियों व कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया।

Ad_RCHMCT