उपनल के माध्यम से प्रायोजित कार्मिकों के नियत मानदेय में वृद्धि का शासनादेश जारी,मानदेय में लगभग 20 प्रतिशत वृद्धि।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की संस्तुति के बाद आज प्रदेश में उपनल के माध्यम से प्रायोजित कार्मिकों के नियत मानदेय में वृद्धि का शासनादेश जारी कर दिया गया है। उपनल कार्मिको के मानदेय में लगभग 20 प्रतिशत वृद्धि की गई है।
मुख्यमंत्री नेे कहा कि उपनल कार्मिक के मानदेय में वृद्धि के लिये लम्बे समय से मांग कर रहे थे। कार्मिकों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए मानदेय में वृद्धि की गई है। इससे हजारो उपनल कर्मियों को लाभ होगा।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षक दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि: बोले—'राष्ट्र व समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सर्वोपरि'
Ad_RCHMCT