देहरादून-(कोरोना अपडेट) राज्य मे आज 37 नये मामले देखिये अपने जनपद का हाल।।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – राज्य सरकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार उत्तराखंड राज्य में आज वैश्विक महामारी का ग्राफ तेजी से नीचे गिरा है। आज राज्य में कुल 37 नए संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि 14 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है। राज्य में अब 643 लोग अभी भी अपना इलाज करा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ पत्रकार दीपक फर्स्वाण के पिता को दी श्रद्धांजलि, मोथरोवाला स्थित आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना


उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 6 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा,बागेश्वर, चंपावत 3 जनपदों में कोरोना का कोई भी मरीज नहीं मिला है जबकि आज चमोली में 2, देहरादून में 7, हरिद्वार में 4, नैनीताल में 11, पौड़ी गढ़वाल में 3, पिथौरागढ़ में 2, रुद्रप्रयाग में 4, टिहरी गढ़वाल में 1, उधम सिंह नगर में 1, उत्तरकाशी में 2 लोगों में कोरोनावायरस के लक्षण मिले हैं। जिसके चलते राज्य में अब 37 लोग आज इस संक्रमण का शिकार हुए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की विकास यात्रा में उद्योग समूह दें साथ: 'सीएसआर डायलॉग' में सीएम धामी की बड़ी अपील; देश की दिग्गज कंपनियों के साथ कई एमओयू पर लगे हस्ताक्षर

राहत भरी खबर है आज एक भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है जबकिअभी तक कुल 7357 लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है। देखिए स्वास्थ्य विभाग भारजारी हेल्थ बुलेटिन में अपने जनपद का हाल।

Ad_RCHMCT