(बड़ी खबर)-चमोली हादसा आईटीबीपी की टीम पैदल पहुंच कर गांव में पहुंचा रही राशन,देखिये फोटो।।

ख़बर शेयर करें -

चमोली – रैणी गांब में हिमखंड टूटने के बाद आई आपदा की घटना के बाद राज्य सरकार ने राहत एवं बचाव कार्य तेज करते हुए प्रभावित क्षेत्र में रसद पहुंचाना भी प्रारंभ कर दिया है। जबकि आईटीबीपी की टीम पैदल पहुंच कर गांव में राशन पहुंचा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी से 'खेलभूमि' बनने की ओर उत्तराखंड के मजबूत कदम: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ की लागत से राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का किया शिलान्यास; शैक्षणिक सत्र शुरू


राहत अभियान के लिए लता गांव में नागरिक प्रशासन द्वारा स्थापित एक अस्थायी हेलीपैड बनाया गया लेकिन इससे पूर्व भी आईटी वीपी ने पहुंचकर जरूरी सामान वितरित किया, प्रभावित ग्रामीणों के बीच वितरित करने के लिए सिविल प्रशासन द्वारा आईटी वीपी के माध्यम से ड्राई राशन पैकेट प्रदान किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में गिरदा-वीरेनदा स्मृति समारोह: जनगीतों और कविताओं से गूंजा सभागार, युगमंच की 50 वर्षों की रंग यात्रा का भव्य आयोजन


8 बीएन आईटीबीपी के सैनिकों ने जुगाजू, जुगवार के बीच सूखे राशन के पैकेट गांव जो हेलीपैड लता से लगभग 7 किलोमीटर दूर है। वहां पैदल पहुंची और ग्रामीणों के बीच वितरित की गई।उसके बाद आईटीपीपी की उक्त टुकड़ी मलारी पहुंची जहां उसने वहां भी रसद पहुंचाई।

Ad_RCHMCT