रामनगर-देश के भावी सैनिकों ने पुष्पवर्षा कर किया रामभक्तों का स्वागत।अपनी -अपनी गुल्लकों से श्री राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि की भेंट।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर
“रामलला का नाम निराला, आनंदित सब नर नारी
भव्य बनेगा, दिव्य बनेगा, शुभम् सदा मंगलकारी।”
पीरूमदारा में सेना भर्ती के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भावी सैनिकों एवं यूथ फाउंडेशन के प्रशिक्षक कम्पनी हवलदार मेजर मंगल सिंह की ओर से आज सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक सौरभ जोशी, तहसील प्रचारक गौतम जी,नगर प्रचार प्रमुख नवीन पोखरियाल, नगर सह कार्यवाह सुभाष ध्यानी, सह खण्ड कार्यवाह राजेश पाल, अभियान प्रमुख लखनपुर बस्ती गणेश रावत, शिवेन्द्र रावत, धीरेन्द्र नेगी, शैलेन्द्र डोभाल एवं अन्य रामभक्तों का जय श्री राम के जयकारों और पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। देश के भावी सैनिकों ने श्री राम मंदिर निधि अभियान टोली को अपनी -अपनी गुल्लकों से श्री राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि भेंट की। इस अवसर पर जिला प्रचारक सौरभ जी ने कहा कि प्रभु श्री राम हजारों वर्षों से भारतवर्ष के लिए प्रकाश स्तम्भ बने हुए हैं। भगवान श्री राम ने सामाजिक समरसता को अपने शासन की आधारशिला बनाया। उनका अद्भुत व्यक्तित्व, वीरता, उदारता, सत्यनिष्ठा, निर्भीकता, धैर्य, दृढ़ता व दार्शनिक दृष्टि युगों-युगों तक समूचे विश्व समाज को प्रेरित करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के आकस्मिक निधन पर सीएम धामी ने जताया गहरा दुःख; पुलिस लाइन पहुंचकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Ad_RCHMCT