रामनगर-धनगढ़ी में नेशनल हाईवे पर हाथियों के झुंड के आने पर मचा हड़कंप देखिये वीडियो।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – रानीखेत रोड़ नेशनल हाईवे-309 पर हाथियों के झुंड के सड़क पाने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हाथियों के झुंड को जंगल की ओर भगाया।
वन विभाग के धनगढ़ी नेशनल हाईवे-309 पर हाथियों का झुंड आ गया।हाथियों के झुंड को देखकर कार चालकों ने कार बैक कर जान बचाई।हाथियों का झुंड करीब दो घंटे तक नेशनल हाइवे पर ही खड़ा रहा, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हाथियों के झुंड को जंगल की ओर भगाया। हाथियों के झुंड के जंगल की ओर जाने के बाद हाईवे मे लोगों ने आना जाना शुरू किया।
वहीं, इस विषय में वन प्रभाग रामनगर के रेंज अधिकारी ललित जोशी ने बताया कि रामनगर से मोहान के बीच में नेशनल हाईवे 309 पड़ता है। इसमें तीन कॉरिडोर हैं जो एलीफेंट कॉरिडोर के नाम से ही चिन्हित किए गए हैं। इनमें पातली दून कॉरिडोर, चिल्किया कोटा और कोटा मेलानी है। यह घटना धनगढ़ी के पास चिल्किया कोटा कोरिडोर की है। ललित जोशी ने बताया कि चिल्किया कोटा कॉरिडोर पर वन्यजीवों का फ्रिक्वेंटली मूवमेंट बना रहता है। क्योंकि यह क्षेत्र कॉर्बेट पार्क से लगता हुआ है।ऐसे में लोगों को वन विभाग लगातार होर्डिंग्स और बोर्ड लगाकर सचेत रहने के लिए जागरूक करता है।साथ ही क्षेत्रों में वन विभाग की टीम गश्त भी करती रहती है।

यह भी पढ़ें 👉  एकल महिलाओं के लिए वरदान बनी 'मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना': द्वितीय चरण का शुभारंभ; 488 महिलाओं के खातों में ₹2.76 करोड़ की राशि हस्तांतरित
Ad_RCHMCT