रामनगर-प्रदेश सरकार की नई गाइड लाइन को लेकर रामनगर प्रशासन भी हुआ अलर्ट दिये दिशानिर्देश।।

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश सरकार की नई गाइड लाइन को लेकर रामनगर प्रशासन भी हुआ अलर्ट।

रामनगर -जिलाधिकारी द्वारा जिले में लगाये कोविड़ कर्फ्यू को देखते हुए रामदेव प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर आ गया है। कोविड सक्रमण में निरंतर हो रही बृद्धि के कारण रामनगर प्रशासन भी अब अलर्ट मोड़ पर आ गया है। जिसके चलते आज उपजिलाधिकारी विजयनाथ शुक्ल द्वारा तहसील प्रांगण में सीओ बलजीत सिंह भाकुनी, कोतवाल अबुल कलाम व्यापार मंडल, लघु उद्योग, टैक्सी चालक, प्राइवेट वाहन स्वामियों के साथ मिलकर एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें एक हफ्ते लागू होने वाले लॉक डॉउन के दिशा निर्देशो पर चर्चा की गई। उपजिलाधिकारी विजय नाथ शुक्ल ने बताया कि रामनगर क्षेत्र से लगते हुए चोरपानी,शंकरपुर भूल,शिवलालपुर पाण्डे, पुछड़ी शंकरपुर मे भी आदेश प्रभावी रहेगा।उन्होंने बताया कि पीरुमदारा के समस्त बाजारी क्षेत्र में भी ये आदेश जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली में ऊर्जा संकट पर सीएम धामी का बड़ा एक्शन: केंद्रीय विद्युत मंत्री से मिले; केंद्रीय पूल से मांगी 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली और ₹7,800 करोड़ की वित्तीय सहायता

जिसमें जरूरी चीजों को दोपहर 12 बजे तक ही छूट दी गयी । आस पास के गांवों को भी लॉक डाउन के दायरे में रखा गया है। वही कल से लॉक डाउन की वजह से बाजार में आवा जाही अधिक रही।

यह भी पढ़ें 👉  समावेशी शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड का बड़ा कदम: सीएम धामी ने किया 'शाइन अवी लर्निंग मिशन-2030' का शुभारंभ; विशेष बच्चों के लिए पुस्तकें व विजुअल करिकुलम लॉन्च
Ad_RCHMCT