रामनगर-सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं करने से आक्रोशित महिलाओं ने कालूसिद्ध गेट पर डम्परों की आवाजाही ठप की।

ख़बर शेयर करें -

सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं करने से आक्रोशित महिलाओं ने कालूसिद्ध गेट पर डम्परों की आवाजाही ठप की।

चार घंटे बाद एसडीएम रामनगर तथा डी एल एम वन विकास निगम मौके पर पहुंचे तथा उनके द्वारा लिखित आश्वासन दिए जाने पर कि शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक डम्परों की आवाजाही पूर्णतः बंद रहेगी,दिन में 4 बार सड़क पर पानी का छिड़काव किया जायेगा तथा स्कूल टाइम में नियमानुसार डम्परों का परिचालन बंद रहेगा। इसके बाद महिलाओं ने धरना हटा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर नगर निगम की पहल: PM स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को मिले 'स्वनिधि बोर्ड', महापौर ने किया सम्मानित

धरने के दौरान खनन व्यवसायी और महिलाओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

महिलाओं ने कहा कि वन निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। जबकि छिड़काव के नाम पर हर वर्ष लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि डम्परों से धूल उड़ने के कारण उनका सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। धूल से उनके कपड़े व भोजन भी खराब हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल मॉल रोड 1 अगस्त से पूर्णतः 'नो हॉर्न ज़ोन' घोषित, उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई

धरने पर महिला एकता मंच की शान्ति देवी, दीपा ध्यानी, ममता देवी, भगवती देवी ,रेनू थापा, कलावती थापा ,ज्योति जोशी, विमला देवी, चना देवी ,लीला देवी, पारु ,दीपा देवी,पद्मा देवी ,नितिन मेहरा ,मुकेश जोशी ,सुख चैन, रवि ,मोहन ध्यानी, सोनू उपाध्याय, सरस्वती जोशी कौशल्या उनियाल समेत बड़ी संख्या में महिलाएँ एवं ग्रामीणों ने भागीदारी की।

यह भी पढ़ें 👉  समावेशी शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड का बड़ा कदम: सीएम धामी ने किया 'शाइन अवी लर्निंग मिशन-2030' का शुभारंभ; विशेष बच्चों के लिए पुस्तकें व विजुअल करिकुलम लॉन्च

Ad_RCHMCT