रामनगर-2 करोड़ 50 लाख की धनराशि से बनने वाले 3 मुख्य मार्गो का विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने किया शुभारंभ।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – केंद्रीय विशेष सहायता योजना के अन्तर्गत विधानसभा रामनगर में सड़क सतह सुधार कार्य का शुभारम्भ।

विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने शनिवार को रामनगर विधानसभा क्षेत्र के 3 मुख्य मार्गो कुल लम्बाई-10 कि०मी० लागत- रु०- 2 करोड़ 50 लाख की धनराशि स्वीकृति उपरान्त भाजपा ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओ के साथ विधिवत शुभारम्भ किया।
जिसमे मुख्यत:–
(1) रामनगर लालढांग मोटर मार्ग,
(2) कोसी बैराज भवानीगंज बाईपास मार्ग
(3) रामनगर रिंग रोड-मंगलार (कि०मी० 23-24) पर कार्य प्रारम्भ होना है।

यह भी पढ़ें 👉  न्याय की मांग: स्व. दयानंद टम्टा की हत्या के खिलाफ लखनपुर में श्रद्धांजलि सभा और कैंडल मार्च


इस अवसर पर जिलापंचायत सदस्य किशोरी लाल, मण्डल महामंत्री बलदेव रावत, करनपुर सोसाइटी अध्यक्ष विजयपाल रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य-श्रीमती किरन रावत, मण्डल मंत्री हरिओम सिंह, दीपक बेलवाल, शक्तिकेन्द्र संयोजक इन्दर लाल, मनमोहन सिंह बिष्ट, मीडिया प्रभारी मुकेश रावत विभाग के अधिशासी अभियन्ता महेन्द्र कुमार,अजेन्द्र जोशी, नाज़िम हुसैन, लतीफ अहमद, कवलजीत तलवार, कमल बेलवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT