हरिद्वार-चैत्र पूर्णिमा शाही स्नान पर्व पर हरिद्वार कुंभ मेला में साधु–संत और श्रद्धालु विधिविधान के साथ कर रहे गंगा स्नान देखिये फोटो।।

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार – चैत्र पूर्णिमा शाही स्नान पर्व पर हरिद्वार कुंभ मेला में साधु–संत और श्रद्धालु विधिविधान के साथ गंगा स्नान कर रहे हैं।

यह हरिद्वार महाकुंभ 2021 का आखिरी शाही स्नान हैं। श्रद्धालु गंगा स्नान कर घाट पर स्थित मंदिरों में पूजा अर्चना कर पुण्य की कामना मां गंगा और अपने आराध्य देवी देवताओं से कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पारंपरिक आभूषणों को मिलेगी 'लोकल टू ग्लोबल' पहचान: देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

साथ ही श्रद्धालु भगवान से कोरोना महामारी के खात्मे की भी प्रार्थना कर रहे हैं। जिससे लोगो का जीवन सुरक्षित, स्वस्थ और सुखमय बन सके।

यह भी पढ़ें 👉  बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार का कड़ा प्रहार: देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई; प्रदेश में अब तक 20 मदरसों का संचालन बंद

मेलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि शाही स्नान के दौरान उत्तराखंड सरकार की गाइडलाइंस को पूरी तरह ध्यान में रखते हुए कुंभ की सभी परंपराओं का पालन भी किया जा रहा है। अखाड़ों से साधु-संत सीमित संख्या में स्नान के लिए आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षक दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि: बोले—'राष्ट्र व समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सर्वोपरि'

उनके द्वारा वाहन भी सीमित संख्या में प्रयोग किये जा रहे हैं।

इसके अलावा स्नान के लिए जो समय सारिणी मेला पुलिस-प्रशासन ने तय की है, उसका पूर्ण रूप से पालन किया जा रहा है।

Ad_RCHMCT