गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के 6 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के छह पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। एडीजी कानून व्यवस्था एपी अंशुमान, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, देहरादून पुलिस कप्तान अजय सिंह, पौड़ी एसएसपी श्वेता चौबे, इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह और हेड कनस्टेब लक्ष्मण सिंह का नाम इसमें शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी से 'खेलभूमि' बनने की ओर उत्तराखंड के मजबूत कदम: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ की लागत से राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का किया शिलान्यास; शैक्षणिक सत्र शुरू

बता दें कि उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के 35 सरपंच अपने पति व पत्नी के साथ 26 जनवरी को देश के 75वें गणतंत्र दिवस परेड के साक्षी बनेंगे। इस खास मौके पर केंद्र सरकार ने सीमांत क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए चलाई जा रही वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत आने वाले गांवों के सरपंचों को कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली परेड पर विशेष तौर पर आमंत्रित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत; नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव: सीएम पुष्कर सिंह धामी

 उत्तराखंड के सीमांत जिलों के 23 उप सरपंचों को भी कर्तव्य पथ पर आमंत्रित किया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, महिला स्वयं सहायता समूह, किसान उत्पादन संगठन आदि योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है।

Ad_RCHMCT