रामनगर-विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट में पहली बार दिखाई दी ऐबरेंट बुश ब्लू तितली।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर-कॉर्बेट नेशनल पार्क बाघों के विश्व प्रसिद्ध है, साथ ही जैव विविधता के लिए भी कॉर्बेट नेशनल पार्क देश-विदेश में जाना जाता है,इसी कॉर्बेट पार्क में खूबसूरत तितलियां का संसार भी बसता है,कॉर्बेट में पहली बार ऐबरेंट बुश ब्लू तितली दिखाई दी है।

विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट नेशनल पार्क बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध है।इसके अलावा कॉर्बेट पार्क में हाथी, तेंदुए और अन्य वन्यजीवों के दीदार के लिए लाखों पर्यटक हर साल यहां पहुंचते हैं। साथ ही जैव विविधता के लिए भी कॉर्बेट नेशनल पार्क देश-विदेश में जाना जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, पुलिस और SDRF ने स्थानीय लोगों की मदद से 2 लोगों को सुरक्षित निकाला

इसी कॉर्बेट पार्क में खूबसूरत तितलियों का संसार भी है। इसी क्रम में तितली विशेषज्ञ संजय छिमवाल को कॉर्बेट पार्क मे पहली बार ऐबरेंट बुश ब्लू तितली दिखाई दी है, जिससे वे काफी खुश हैं।

बता दें कि, लंबे समय से तितलियों पर शोध करने वाले तितली विशेषज्ञ संजय छिमवाल को कॉर्बेट पार्क के गुलरघड़ी श्रोत ढिकुली शिव मंदिर के पास पहली बार ऐबरेंट बुश ब्लू तितली दिखाई दी है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस: कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

वहीं संजय ने कहा कि यह तितली कॉर्बेट पार्क में पहली बार दिखी है, यह काफी दुर्लभ तितली है। खास तौर पर यह देखी नहीं जाती है। उन्होंने कहा कि इसके पिछले कुछ वर्षों में दो बार रिकॉर्ड है जो हिमालयी इलाकों से मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल का मलबा गिरने से दो नेपाली श्रमिकों की मौत, एक घायल।

लेकिन कॉर्बेट में यह पहली बार देखी गई है।उन्होंने कहा कि इस तितली को ऐबरेंट बुश ब्लू, ऐबरेंट ओकब्लू के नाम से जाना जाता है। यह बहुत खूबसूरत तितली होती है उन्होंने कहा कि इससे ऐसा लगता है कि इस क्षेत्र में तितलियों पर और शोध करने की जरूरत है।

Ad_RCHMCT