जुड़वा बहनों से छेड़छाड़ के बाद मनचले ने दे डाली धमकी, गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। ऊधमसिंह नगर के सितारगंज में  स्कूल जाती जुड़वा बहनों के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

वार्ड नंबर दो के निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि खिदमतपुर मुरादाबाद निवासी विपिन कुमार हाल ही में नगर के इसी वार्ड में रह रहा है। आरोपी युवक कुछ दिनों से उनकी जुड़वा बेटियों के साथ स्कूल जाते समय छेड़छाड़ कर रहा था। आरोप है कि विपिन कुमार जबरन बेटियों को रोककर पत्र देता था और पत्र न लेने पर गुंडों से उठवा लेने की धमकी देता था। 

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

बृहस्पतिवार को भी आरोपी ने बेटियों के साथ छेड़छाड़ की। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिक जुड़वा बहनें आरोपी के अश्लील फब्तियां, जबरन पत्र देने, और धमकियों से परेशान हो गई थीं। इन हरकतों के कारण वे मानसिक दबाव में रहने लगी थीं और स्कूल जाने से कतराने लगी थीं। उन्हें अनहोनी का भय सता रहा था।

Ad_RCHMCT