चुनाव से पहले कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान, दावेदारों के बीच मुकाबला

ख़बर शेयर करें -

कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी एक बार फिर सामने आई है। हरियाणा के सोहना विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के भीतर टिकट को लेकर बड़ा घमासान मचा हुआ है। पार्टी के आला नेता अब तक निर्णय नहीं ले पा रहे हैं कि टिकट किसे दिया जाए। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी और एडवोकेट विजय चौधरी के बीच टिकट को लेकर मुकाबला जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: भगवान बदरीविशाल की पूजा-अर्चना कर मास्टर प्लान कार्यों का लिया जायजा; 'देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल' और कथा महोत्सव में हुए शामिल

वरुण चौधरी, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते, और एडवोकेट विजय चौधरी, जो पूर्व में दिल्ली ओबीसी विभाग के चेयरमैन रह चुके हैं, दोनों सोहना विधानसभा के मूल निवासी हैं। विजय चौधरी का पैतृक गांव उल्लावास है, जो सोहना विधानसभा क्षेत्र में आता है। 

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी व राज्यपाल; हरिद्वार कुंभ को दिव्य-भव्य बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

पार्टी का शीर्ष नेतृत्व दोनों दावेदारों की योग्यता और लोकप्रियता पर गंभीरता से विचार कर रहा है। सोहना विधानसभा, गुड़गांव जिले में स्थित है और गुड़गांव लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 2009 में यहां से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी धरमबीर सिंह ने जीत दर्ज की थी, जबकि 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर जीत हासिल की थी।

यह भी पढ़ें 👉  मजबूत एम-पैक्स से सशक्त होंगे गांव और समृद्ध बनेगा उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

इस बार सोहना विधानसभा की सीट पर परिणाम किस पार्टी के पक्ष में आएंगे, यह जनता को तय करना है।

Ad_RCHMCT