अंकिता हत्याकांड अपडेट- इस आरोपी को सरकारी गवाह बनाने की तैयारी

ख़बर शेयर करें -


अंकिता हत्याकांड मामले में एक बड़ा अपडेट आया है। अंकिता भंडारी हत्याकांड में गिरफ्तार एक आरोपी सौरभ को अब सरकारी गवाह बनाने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि एसआईटी सौरभ से पूछताछ कर सकती है।


आपको बता दें कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलिस ने पुलकित आर्या के साथ ही दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। इन्हीं में से एक है सौरभ। बताया जा रहा है कि सौरभ को अब सरकारी गवाह बनाने की तैयारी हो रही है। उससे शुरुआती दौर की बातचीत हो चुकी है और इसी के चलते अब उसे टिहरी जेल में शिफ्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा: सीएम धामी; हरिद्वार में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वें निर्वाण दिवस में हुए शामिल


बताया जा रहा है कि सौरभ से एसआईटी पूछताछ करेगी और अन्य दो आरोपियों के बारे में सबूत इकट्ठा करने में सौरभ की मदद लेगी। वहीं बताया ये भी जा रहा है कि एसआईटी के हाथ कुछ मजबूत सबूत हाथ लगें हैं और चार्जशीट जल्द दाखिल की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का सीएम धामी ने दोहराया संकल्प, दी निःशुल्क बस यात्रा की सौगात


वहीं दूसरी तरफ अंकिता के माता पिता एसआईटी की जांच पर सवाल उठा रहें हैं। उन्होंने हाईकोर्ट में एक याचिका डाल मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

Ad_RCHMCT