दोस्त के आने का इंतजार कर रहे युवक पर बोला हमला, गंभीर

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। दो युवकों ने एक युवक को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। आरोप है कि दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 मुकदमों में वांछित शातिर अपराधी मनीष 6 माह के लिए जिला बदर

पुलिस को सौंपी तहरीर में धरम सिंह मनराल निवासी पीपल पोखरा, फतेहपुर ने कहा है कि वह बीते दिवस किसी काम से गांधी आश्रम गया हुआ था। इस बीच कन्नू रावत और गणेश बर्गली ने उसका रास्ता रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उसके सिर पर ईंट से हमला बोला गया। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 20 नशीले इंजेक्शनों के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज

हो-हल्ला होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Ad_RCHMCT