बिग ब्रेकिंग-(रामनगर) सीएम धामी का ‘डेमोग्राफी चेंज और अतिक्रमण मुक्त उत्तराखंड’ सपना साकार करती नैनीताल पुलिस, एक्शन मोड में SSP NAINITAL मंजुनाथ टीसी

ख़बर शेयर करें -

corbetthalchal ramnagar

🚨 माननीय मुख्यमंत्री महोदय का ‘डेमोग्राफी चेंज और अतिक्रमण मुक्त उत्तराखंड’ सपना साकार करती नैनीताल पुलिस, एक्शन मोड में SSP NAINITAL मंजुनाथ टीसी 🚨

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के स्पष्ट विजन— “सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करना और डेमोग्राफी चेंज पर प्रभावी कार्रवाई”— को धरातल पर उतारते हुए नैनीताल पुलिस एक्शन मोड में।

रामनगर पुछड़ी क्षेत्र में तड़के चला बड़ा ऑपरेशन

आज 07.12.2025 की सुबह तड़के, वन विभाग की रिजर्व फॉरेस्ट भूमि पर चिन्हित अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध नैनीताल पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 20 नशीले इंजेक्शनों के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज

✔️  सभी अतिक्रमणकारियों को नियमानुसार नोटिस दिया गया था।
✔️ सुबह तड़के भारी पुलिस बल, प्रशासनिक टीम और JCB मशीनों के साथ मौके पर पहुँचकर अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया।
✔️ पुलिस नेतृत्व में मशीनों ने लगातार कार्य करते हुए पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 मुकदमों में वांछित शातिर अपराधी मनीष 6 माह के लिए जिला बदर

क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती

किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुछड़ी क्षेत्र में अभी भी पुलिस बल तैनात है।
सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर—
⚠️ किसी भी तरह की भड़काऊ पोस्ट
⚠️ सरकारी कार्यवाही पर अनर्गल टिप्पणी
⚠️ या मौके पर विरोध/धरने की कोशिश करने वालों पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी।
सरकार की प्रतिबद्धता
उत्तराखंड सरकार सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
डेमोग्राफी चेंज पर प्रभावी और निर्णायक कार्यवाही जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल का मलबा गिरने से दो नेपाली श्रमिकों की मौत, एक घायल।

SSP मंजुनाथ टीसी —एक्शन के मोड में

पूरे अभियान की मॉनिटरिंग SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी द्वारा की गई।
उनका स्पष्ट संदेश:
“सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सीधी कार्रवाई की जाएगी।”

Ad_RCHMCT