बिग ब्रेकिंग-(उत्तराखंड) एक और हादसा,गहरी खाई में ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने बरामद किया चालक का शव,देखिये VIDEO

ख़बर शेयर करें -

टिहरी गढ़वाल- तोताघाटी के पास गहरी खाई में ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने बरामद किया चालक का शव।

आज दिनाँक 15 सितंबर 2023 को पुलिस चौकी बचेली खाल द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि तोताघाटी के पास एक ट्रक अनियंत्रित होने से लगभग 150 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल एक्टिविस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ भारत का भव्य आयोजन: दया फाउंडेशन के मोहित अग्रवाल बने उत्तराखंड के संयोजक

उक्त सूचना पर पोस्ट ब्यासी से HC महावीर रावत के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रोप की सहायता से खाई में उतरकर सर्च अभियान चलाया गया, सर्चिंग के दौरान रेस्क्यू टीम द्वारा उक्त वाहन चालक का शव बरामद कर लिया गया जिसे रोप व स्ट्रैचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ​IIA उत्तराखंड चैप्टर में रामनगर के आर्किटेक्ट मनबर सिंह नेगी की ऐतिहासिक जीत, 73% मतों के साथ बने चेयरमैन

मृतक का विवरण:-
शत्रुघन महतो पुत्र श्री राजदेव महतो, उम्र- 40 वर्ष, निवासी- मधुबनी, पीपरु, बिहार।

Ad_RCHMCT