बीजेपी संगठन में हुआ बड़ा बदलाव, देखे लिस्ट

ख़बर शेयर करें -

अब तक की बड़ी खबर बीजेपी से सामने आ रही है।बता दे कि भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने 15 राज्यों/ क्षेत्रों के संगठन प्रभारियों और सह प्रभारियों को बदल दिया है। भाजपा (BJP) ने राज्यों के प्रभारियों की घोषणा कर दी है। महाराष्ट्र के दिग्गज नेता विनोद तावड़े को बिहार का प्रभारी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में ओम माथुर को नियुक्त किया गया है।

वहीं पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी मंगल पांडेय को दी गई है। मंगल पांडेय बिहार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: 7 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद


प्रकाश जावड़ेकर को केरल का प्रभारी बनाया गया है। लक्ष्मीकांत वाजपेई को झारखंड का प्रभारी बनाया गया है। हरियाणा का प्रभारी विप्लव कुमार देव को बनाया गया है।

केरल का प्रभारी सांसद प्रकाश जावेडकर को, जबकि राधा मोहन अग्रवाल को सह प्रभारी बनाया गया है। मध्य प्रदेश का प्रभारी मुरलीधर राव को बनाया गया है। मध्य प्रदेश में पंकजा मुंडे और डॉ. रमाशंकर कठेरिया को सह प्रभारी बनाया गया है।

पंजाब का प्रभारी विधायक विजय भाई रुपाणी को जबकि डॉक्टर नरेंद्र सिंह रैना को सह प्रभारी बनाया गया है। दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव का प्रभारी सांसद विनोद सोनकर को बनाया गया है। सांसद राधा मोहन अग्रवाल को लक्षद्वीप का प्रभारी नियुक्ति किया गया है। तेलंगाना का प्रभारी तरुण चुघ को बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित करेगी सरकार: गोर्खाली तीज उत्सव में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

वहीं अरविंद मेनन को तेलंगाना का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। बीजेपी ने राजस्थान का प्रभारी सांसद अरुण सिंह को बनाया है। राजस्थान में विजया रहाटकर सह प्रभारी होंगे। त्रिपुरा का प्रभारी सांसद महेश शर्मा को बनाया है।

यह भी पढ़ें 👉  वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम की SLSC बैठक: मुख्य सचिव ने दिए निर्देश—प्राथमिकता तय कर ही केंद्र को भेजे जाएं परियोजना प्रस्ताव

चंडीगढ़ का प्रभारी विजय भाई रुपाणी को बनाया है। नार्थ ईस्ट प्रदेश में संबित पात्रा को संजोयक नियुक्त किया है और सह संयोजक रितुराज सिन्हा होंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले 2023 में नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे। इन चुनावों का असर 2024 के लोकसभा चुनाव पर भी होगा, लिहाजा पांच चुनावी राज्यों में प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव को बेहद महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है।

Ad_RCHMCT