बड़ी खबर-(देहरादून) शासन से बड़ी खबर, इस गांव का नाम बदला

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchalअधिसूचना

चूंकि, जनभावनाओं के दृष्टिगत् जिला पिथौरागढ़ की तहसील पिथौरागढ़ में अवस्थित ग्राम “खूनी” का नाम परिवर्तित कर “देवीग्राम” किया जाना आवश्यक है;

और चूंकि, भारत सरकार के पत्र संख्या-130/53 पब्लिक, दिनांक 11 सितम्बर, 1953 में ग्रामों एवं तहसील के नाम परिवर्तन के पूर्व प्रस्ताव पर भारत सरकार से पूर्वानुमति लिया जाना अपेक्षित है:

यह भी पढ़ें 👉  विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

और चूंकि, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के पत्र संख्या-11/25/2025-M&G दिनांक 03.06.2025 तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के पत्र संख्या-SM/28/25/2025, दिनांक 05.06.2025 में ग्राम “खूनी” का नाम परिवर्तन कर “देवीग्राम” किये जाने के सम्बन्ध में अपनी सहमति दी जा चुकी है;

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब के विरुद्ध मुखानी पुलिस की कार्यवाही 55 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

अतएव अब राज्यपाल, उत्तर प्रदेश साधारण खण्ड अधिनियम, 1904 (उत्तर प्रदेश अधिनियम संख्या-1, वर्ष 1904) की धारा 21 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करके इस आदेश के गजट में प्रकाशित होने की दिनांक से जिला पिथौरागढ़ की तहसील पिथौरागढ़ में अवस्थित ग्राम “खूनी” का नाम नीचे दी गयी अनुसूची के अनुसार परिवर्तित करने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Ad_RCHMCT