बड़ी खबर- हल्द्वानी के इस इलाके के लोगों को शीघ्र बंदोबस्ती का लाभ दिलाने की कवायद

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। दमुवाढूंगा क्षेत्र के लोगों को बन्दोबस्ती का शीघ्र लाभ का प्रयास किया जाएगा। इस सम्बन्ध में कैम्प कार्यालय में दमुवाढूंगा बन्दोबस्ती के सम्बन्ध में आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। 

    बैठक में दमुवाढूगा क्षेत्र के निवासियों द्वारा आयुक्त को बताया कि दमुवाढूगा क्षेत्र में बन्दोबस्ती नही होने के कारण क्षेत्रवासियों को भूलभूत सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्रवासियों द्वारा बताया गया कि वन आरक्षित क्षेत्र से अनारक्षित करने की अनुमति भी मिल चुकी है। 

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटकों के लिए खुशखबरी: नैनीताल झील के चारों ओर नो-पार्किंग व्यवस्था लागू, बिना फिटनेस वाले वाहनों पर कसेगा शिकंजा।

वर्तमान में दमुवाढूगा क्षेत्र में लगभग 40 हजार की आबादी निवासरत है जिसमें 3 वार्ड है। क्षेत्र के लोगों द्वारा बताया गया कि भूमिधारी का अधिकार नही मिलने से उन्हें सरकार द्वारा संचालित सभी सुविधाओं से वंचित होना पडता है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के विकास को मिलेगी 'जियोस्पेशियल' रफ्तार: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया मोबाइल ऐप का शुभारंभ; ₹10 करोड़ से बड़े प्रोजेक्ट्स की पोर्टल मैपिंग अनिवार्य

    आयुक्त ने बैठक में क्षेत्र वासियों से कहा कि उनकी जो भी परेशानियां है उन्हे लिखित रूप से दें ताकि शासन स्तर पर प्रस्ताव प्रेषित किये जा सकें। आयुक्त श्री रावत ने बताया कि दमुवाढूंगा के सामाधान हेतु शासन स्तर पर उनके द्वारा शीघ्र ही लोगों को मालिकाना हक दिलाने के लिए प्रस्ताव प्रेषित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: जिले में आपदा से निपटने के लिए मॉकड्रिल; 5 अलग-अलग स्थानों पर राहत एवं बचाव कार्य का हुआ अभ्यास

   बैठक में विधायक बंशीधर भगत, नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, डीएफ़ओ दिगंत नायक, अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, अशोक जोशी, आरटीओ संदीप सैनी, सिटी मजिस्टेट एपी बाजयेयी, उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमार के साथ ही दमुवाढूंगा के क्षेत्रवासी उपस्थित थे।  

Ad_RCHMCT