बड़ी खबर- आईआईटी के बाहर जिस्म फरोशी, पुलिस की गिरफ्त में आई चार महिलाएं

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस ने आईआईटी रुड़की के बाहर जिस्मफरोशी कर रही चार महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। जबकि कई भागने में सफल रही हैं। 

बता दें कि लंबे समय से आईआईटी रुड़की के बाहर कुछ महिलाएं जिस्मफरोशी के कारोबार में संलिप्त थीं, जो यहाँ रुकने वाले पुरुषों के लिए दाम तय करती थीं। यहां कुछ दिनों से इन महिलाओं की गतिविधियाँ देखी जा रही थी। लेकिन अब ये महिलाएं फिर से सक्रिय हो गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी से 'खेलभूमि' बनने की ओर उत्तराखंड के मजबूत कदम: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ की लागत से राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का किया शिलान्यास; शैक्षणिक सत्र शुरू

शनिवार को इस मुद्दे की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार महिलाओं को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य कुछ महिलाएं भागने में सफल रहीं। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में एक बार फिर सख्त निगरानी की आवश्यकता महसूस हो रही है।

Ad_RCHMCT