बड़ी खबर- यहां एसएसपी ने देर रात चौराहे पर पर अधीनस्थों को पढ़ाया कानून का पाठ

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं के ऊधमसिंह नगर जिले के एसएसपी अपने काम से चर्चाओं में हैं। उन्होंने काशीपुर शहर के महाराणा प्रताप चौक में रविवार की रात लगभग 12:30 बजे, महाराणा प्रताप चौक पर कोतवाली और आसपास के थानों के पुलिसकर्मी इकट्ठा हुए। 

कुछ ही समय में कुर्सियों की व्यवस्था की गई और शहर के कुछ गणमान्य नागरिकों को बुलाया गया। चौक के बीचों-बीच खुले आसमान के नीचे यह नज़ारा उस समय बन गया, जब जिले के नए एसएसपी मणिकांत मिश्र पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने 5 साल की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन; विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास बताया सराहनीय

एसएसपी ने पुलिसकर्मियों की क्लास ली, जिसमें उन्होंने काशीपुर, जसपुर, बाजपुर कोतवाली और अन्य थाना प्रभारियों को कानून-व्यवस्था के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “अगर पुलिस सड़कों पर सक्रिय रहेगी, तो अपराधियों में डर होगा और आम जनता का पुलिस पर विश्वास बना रहेगा।”

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर रुद्रपुर में विद्यार्थियों से रूबरू हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी: युवाओं के नवाचार से तय होगी विकसित उत्तराखंड की दिशा; देहरादून में बनी देश की 5वीं सबसे बड़ी साइंस सिटी

इस मीटिंग में बसपा नेता हसीन खान, एमए राहुल, व्यापारी नेता जतिन नरूला, कांग्रेस नेता अब्दुल कादिर और नौशाद अली जैसे कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। 

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ पत्रकारों की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया गहरा शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

लोगों के मन में यह सवाल उठता रहा कि आखिर रात के अंधेरे में यह बैठक क्यों की गई। इस अनोखी पहल ने न केवल पुलिस की कार्यप्रणाली को रेखांकित किया, बल्कि शहरवासियों के बीच सुरक्षा और विश्वास की भावना भी जगाई। 

Ad_RCHMCT